फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत और आजम के विवादित बयानों पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत, विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के विवादित बयानों से बुधवार को दिल्ली पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


तिलक मार्ग थाना पुलिस ने कहा कि इन नेताओं ने उनके इलाके में भड़काऊ बयान नहीं दिया। याचिका दायर कर इन नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की है।

पटियाला हाउस अदालत की महानगर दंडाधिकारी के समक्ष एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) पेश कर पुलिस ने कहा कि इनमें से कोई भी बयान तिलक मार्ग थाने के क्षेत्राधिकार में नहीं दिया गया। इसलिए शिकायत 17 सितंबर को मुंबई पुलिस को भेज दी गई, क्योंकि वह बयान वहीं पर दिए गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राम मंदिर को लेकर विवादित बयान

अदालत ने तिलक मार्ग थाना एसएचओ को कामरान सिद्दीकी की शिकायत पर एटीआर पेश करने का निर्देश दिया था। सिद्दीकी का आरोप था कि भागवत, तोगड़िया व आजम खान ने अमन शांति खराब करने और विभिन्न समुदायों के बीच मजहबी माहौल खराब करने की मंशा से भड़काऊ भाषण दिए।

याची ने इन नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि भागवन ने 17 अगस्त को मुंबई में अपने भाषण में भारत को हिंदू राष्ट्र कहा था।

उस समय वहां मौजूद तोगड़िया ने जोर देकर कहा कि राम मंदिर अयोध्या में विवादित स्थल पर ही बनाया जाएगा। इन बयानों के जवाब में आजम खान ने इन नेताओं से हिंदू राष्ट्र का नक्शा दिखाने के लिए कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें