चिड़ियाघर मंगलवार जैसे हादसों से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी में जुटा था, लेकिन इस बीच हादसा हो गया। चिड़ियाघर में खतरनाक जानवरों के बाड़ों में शीशे की दीवार लगाने की योजना पर काम चल रहा है।
अभी तक यह व्यवस्था सिर्फ कुछ पक्षियों के बाड़े में ही उपलब्ध है। अब इसे शेर व बाघ जैसे खतरनाक जानवरों के बाड़ों में लगाने जाने की योजना पर काम शुरू हो गया था।
प्रयोग के तौर पर चिड़ियाघर के सफेद बाघ व बंगाल टाइगर के बाड़े नंबर 10 में इस पर काम भी शुरू हो गया है। इसमें सफल प्रयोग के बाद इसे चीता, बाघ और शेर के बाड़ों में भी लगाने की योजना है।