फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई को जान से मारने की धमकी

Fri, 06 Feb 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए हाल में चयनित हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी फ्लैट दिलाने के नाम पर उनसे दो लाख रुपये भी ले चुका है। पीड़ित ने कार्रवाई करने के लिए एसपी सिटी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शमी के भाई अमरोहा निवासी आतिफ फरोग को जहीर अहमद जान से मारने की धमकी दे रहा है। करीब तीन माह पहले सेक्टर-62 में फ्लैट लेने के लिए आतिफ फरोग ने सेक्टर-62 के बी-51/3 में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले जहीर अहमद को दो लाख रुपये चेक से एडवांस पेमेंट किया था।

आतिफ ने जब भी जहीर से फ्लैट के कागज देने को कहा तो उसने टाल दिया। जब पीड़ित को बाद में पता चला कि जहीर ने फर्जीवाड़़ा कर फ्लैट दिलाने के नाम पर उनसे दो लाख रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद आतिफ ने रुपये मांगने के लिए जहीर का फोन किया। इस पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जहीर ने कई बार पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। बृहस्पतिवार को आतिफ ने जहीर अहमद के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी सिटी से शिकायत की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें