160 मोहल्ला क्लीनिक, जो किराये पर
दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय इसकी जांच कर रहा है। जब सरकार के पास सरकारी जगह उपलब्ध है तो उन्हीं जगहों पर मोहल्ला क्लीनिक की सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए। इसके अलावा केंद्र सरकार की योजना के तहत प्राथमिक उपचार केंद्रों पर डे केयर की सुविधा भी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली में ऐसे भी मोहल्ला क्लीनिक हैं, जो बंद हैं या सेवाएं नहीं दे रहे। सरकार इन्हें बंद करने का विचार कर रही है। दिल्ली में करीब 160 मोहल्ला क्लीनिक हैं, जो किराये की जगह पर चलते हैं। इन्हें लेकर भी सवाल है।
यह भी पढ़ें : दूसरी CAG रिपोर्ट में खुलासा: फंड का पैसा नहीं किया खर्च, दवा-स्टाफ-उपकरण का अभाव; मोहल्ला क्लीनिक पर भी सवाल
अगले दो माह में एक लाख लोगों के पास होगा आयुष्मान
दिल्ली में मई माह में एक लाख लोगों के पास आयुष्मान की सुविधा होगी। मंत्री पंकज सिंह का कहना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में आयुष्मान भारत योजना के लिए समझौता करेंगे। समझौता होने के बाद एक महीने के अंदर करीब एक लाख लोगों को इसकी सुविधा दी जाएगी।
दवाओं की खरीद में आएगी पारदर्शिता
दिल्ली के अस्पताल सहित दूसरे जगहों के लिए दवा व उपकरण की खरीद में पारदर्शिता आएगी। मंत्री ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि अस्पताल स्थानीय स्तर पर दवा न खरीदे, बल्कि सभी अस्पतालों के लिए केंद्रीय स्तर पर सुविधा विकसित हो। ऐसा होने पर दवा व उपकरण की खरीद में सुधार होगा। अभी देखा गया है कि अस्पताल अलग-अलग दवाओं की खरीद करते हैं। इनकी दवाओं के मूल्य में भेद रहा है।