फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शे में बैठकर स्टेज पर जाएंगे मोदी, रिक्शेवालों से करेंगे चाय पर चर्चा

Wed, 30 Mar 2016 09:15 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
5 अप्रैल को स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा में रिक्शे वालों के साथ चार्य पर चर्चा करते नजर आएंगे। इसमें रिक्शे वालों के अलावा किसान और मजदूर वर्ग के लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


चाय पर चर्चा के लिए सभा स्थल पर बिहार-यूपी के गांवों और शहरों में होती है। दुकान के बाहर स्टूल व बेंच लगे होंगे। बाकायदा दुकानदार की ओर से यहां चाय परोसी जाएगी।

प्रधानमंत्री के साथ चाय पर चर्चा के दौरान साइकिल व ई-रिक्शे वाले, किसान, मजदूर, स्टैंडअप इंडिया के सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली, राज्यपाल राम नाइक के अलावा मोदी सरकार के मंत्री और भारतीय माइक्रो क्रेडिट के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ई-रिक्शा में बैठकर स्टेज तक जाएंगे

नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
चर्चा के बाद पीएम वहां से ई-रिक्शा में बैठकर स्टेज तक जाएंगे। फिर उनका आगे का कार्यक्रम पूरा होगा। भारतीय माइक्रो क्रेडिट के प्रबंध निदेशक विजय पांडेय ने बताया कि चाय पर चर्चा के लिए सभा स्थल पर ही छोटी सी दुकान बनेगी।

वहां कुछ देर के लिए पीएम चाय पर चर्चा करेंगे। इसमें रिक्शे वालों के अलावा किसान और मजदूर वर्ग के लोगों को शामिल करने की योजना है।

चाय पर चर्चा के लिए शामिल होने वाले 80 प्रतिशत रिक्शे वाले और किसान-मजदूर वर्ग के लोग नोएडा के होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें