फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसबार ईद पर गुलजार है मोदी स्टाइल कुर्ते का बाजार

Tue, 04 Jun 2019 05:14 AM IST
राजेश सैनी लाल सिंह, नोएडा

सार

- ईद के लिए ग्राहकों में खरीदारी दिखा जोश
- कुर्ते के साथ चूड़ीदार पाजामा बना पहली पसंद
विज्ञापन
नोएडा में जामा मस्जिद के पास लगी कुर्ते की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा शहर के सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद के बाहर लगी कुर्ता-पाजामा की दुकानों में ग्राहक नए स्टाइल को तलाश रहे हैं। ऐसे में फिल्मी कलाकारों के साथ मोदी स्टाइल कुर्ता और चूड़ीदार पाजामा लोगाें की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं, कुछ लोग कारीगर से अपनी मनपसंद डिजाइन तैयार करवा रहे हैं।

विज्ञापन


ईद को लेकर इन दिनों से बाजार में कुर्ते-पाजामे की धूम है। वहीं, भीषण गर्मी में पंजाबी और लखनवी कुर्ते की भी मांग है। दुकानदार मोहम्मद सलीम ने बताया कि पंजाबी कुर्तों को मांग के हिसाब से कढ़ाई कर तैयार किया जा रहा है। बताया कि लखनवी के कु र्ते के अलावा वहां की शेरवानी भी खरीदारों को खूब पंसद आ रही है। 

200 से 1500 रुपये तक के कुर्ते-पाजामों की बिक्री
व्यापारी सलीम ने बताया कि 200 से 1500 रुपये कीमत तक के कुर्ता-पाजामा बाजार में उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए कढ़ाई दार पाजामे के साथ जैकेट और कुर्ते भी खरीदारों को भा रहे हैं। जिनकी कीमत 300 से 1000 के बीच है।
विज्ञापन


सबसे खास बात लोगों की मांग के अनुसार कुर्ते-पाजामे तैयार किए जा रहे हैं। ऐसे में ग्राहक मन मुताबिक भुगतान करने को तैयारा हैं। खरीदार मोहम्मद सैफ कहते हैं कि पैंट शर्ट से मन ऊब गया है। इस बार ईद में कुर्ता-पाजामा की खरीदारी करने सर्फाबाद गांव से आया हूं, कहा की लखनऊ की शेरवानी का बहुत नाम सुना है, इस बार ईद में उसे ही पहनूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें