मोदी के मॉडल की चर्चा दुनिया में यूं ही नहीं होती। इसका एक बड़ा उदाहरण शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिला। दिल्ली में अपराधियों के एक शातिर गैंग को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने मोदी के मॉडल का सहारा लिया और उन्हें एक बड़ी सफलता हाथ लगी।
असल में दिल्ली के दरीवा कलां में सीसीटीवी नेटवर्क बनाया गया जिसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप पर विकसित किया गया था। इसी नेटवर्क के माध्यम से दिल्ली के चांदनी चौक के नजदीक मुंबई के बादशाह गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दरीवा कलां में बनाया गया ये नेटवर्क बिजनेस एरिया वॉच स्कीम (BAWS) के तहत बनाया गया है। अपराध को रोकने के उद्देश्य से बनाया गया ये नेटवर्क मोदी के सेफ सिटी सूरत मॉडल पर बेस्ड है। जिस बादशाह गैंग को इस नेटवर्क से पकड़ा गया है उसने सात नवंबर को दिल्ली के भीड़ भरे इलाके चांदनी चौक में 17 लाख की चोरी को अंजाम दिया था।