फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी' पिला रहे हैं आम आदमी को चाय

Wed, 25 Dec 2013 04:11 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के पीएम उम्मीदवार के बारे में अब तक सभी जान चुके हैं कि वह किसी समय चाय बेचने का काम करते थे। लेकिन बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी के जन्मदिवस पर वह एक बार फिर से चाय बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में कई जगहों पर टी स्टॉल लगाकर फ्री चाय बेचने का यह आइडिया किसी और का नहीं बल्कि प्रदेश बीजेपी की ओर से दिया गया है। स्टॉल में मोदी का मुखौटा लगाकर आते-जाते लोगों को फ्री में चाय के साथ अटल जी का संदेश दिया जा रहा है।

प्रदेश बीजेपी यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कर रही है। लोगों में उत्सुकता है और वह चाय और संदेश का मजा उठा रहे हैं।
विज्ञापन


जब से समाजवादी पार्टी के एक नेता ने यह बयान दिया कि चाय बेचने वाला देश का पीएम नहीं बन सकता, तब से मोदी अपने भाषणों में इसका उल्लेख करना नहीं भूलते।

मोदी लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि इस देश का गरीब से गरीब आदमी भी देश के सबसे ऊंचे ओहदे पर पहुंच सकता है। वो अक्सर कहते हैं कि ईमानदारी और मेहनत से रोजी-रोटी कमाना कोई गुनाह नहीं है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें