फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांवः बिजली चोरी का अनोखा रिकॉर्ड

Wed, 25 Dec 2013 03:54 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गुड़गांव जिले में बिजली चोरी का हैरतअंगेज रिकॉर्ड सामने आया है। यहां एक-दो नहीं 82 फीसदी बिजली चोरी की गई।
विज्ञापन


गुड़गांव ऑपरेशन सर्कल में सबसे अधिक बिजली चोरी मेवात जिले में मिली है। नगीना, पिनगवा, नूंह, पुन्हाना फीडर में सबसे अधिक बिजली चोरी का रिकार्ड मिला है।

सर्कल में सबसे अधिक चोरी नगीना फीडर पर हो रही है। इस फीडर पर 13 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की गई। इसमें उपभोक्ताओं तक महज 2.32 लाख यूनिट ही पहुंची। करीब 10 लाख 68 लाख यूनिट बिजली चोरी में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिनगवा फीडर पर बिजली निगम ने 11 लाख 16 हजार यूनिट की आपूर्ति की। इसमें सात लाख 19 हजार यूनिट यानी करीब 64 प्रतिशत चोरी हो गई।

पुन्हाना फीडर, नूंह सिटी फीडर पर 50 से 70 प्रतिशत बिजली चोरी होने का रिकार्ड दर्ज किया गया। बिजली निगम के निदेशक विजय चौधरी ने कहा कि सभी सर्कल से इस तरह का रिकार्ड मांगा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें