फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के लिए हर्षवर्धन ने तोड़ी बीजेपी की परंपरा

Fri, 21 Feb 2014 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष हर्षवर्धन इस पद नियुक्त होने के पहले भले ही हामी नहीं भर रहे थे, लेकिन इस कुर्सी को लेकर उनकी उत्सुकता देखते ही बनी।
विज्ञापन


जिम्मेदारी मिलने के साथ ही वे इस कुर्सी पर बैठने की परंपरा तक भूल गए। बिना देरी किए वे बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय धमके और बागडोर संभालने की कवायद में जुट गए।
 
प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन परंपरा का ख्याल रखे बगैर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल की अनुपस्थिति में ही उनकी कुर्सी पर बैठ गए।
Trending Videos

'मोदी के लिए एक-एक मिनट कीमती'

परंपरा यह है कि नए अध्यक्ष पुराने की उपस्थिति में ही कार्यभार संभालते हैं। इस नजारे के बाद पार्टी कार्यालय में ही चर्चा तेज हो गई कि संघ के ही कार्यकर्ता परंपरा तोड़ रहे हैं।

इस संबंध में डॉ. हर्षवर्धन का कहना था कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है।

पार्टी के हर नेता व कार्यकर्ताओं का एक-एक मिनट कीमती है। हम समय का उपयोग करने पार्टी कार्यालय पहुंचे है।
विज्ञापन

विजय गोयल को करना पड़ा था इंतजार

पिछली बार भी जब पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय गोयल को अध्यक्ष बनाया गया और विजेंद्र गुप्ता एक दिन बाद दिल्ली में उपस्थित हुए तो गोयल को इंतजार करना पड़ा था।

विजय गोयल बृहस्पतिवार को राजस्थान में थे। हालांकि औपचारिकता शुक्रवार को करने की बात की जा रही है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि शुक्रवार को विजय गोयल के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति में हर्षवर्धन अधिकारिक तौर पर पद संभालेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें