फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाइए 'मोदी ऑटो' से दिल्ली घूम आइए।

विज्ञापन
विज्ञापन
हो सकता है इस बार आप ऑटो रिक्शा में बैठें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आप से गुडमॉर्निंग बोलते हुए नजर आएं। आपसे भारत स्वच्छता अभियान कुछ बातें करें। दिल्ली में भारत स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने का ये नया हाईटेक तरीका है जिसमें मीटर डाउन करते ही मोदी आप तक अपना संदेश देते नजर आते हैं।
विज्ञापन


वैसे तो अभी दिल्ली में चुनावों की तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही बीजेपी दिल्ली की जनता में अपनी एक अलग छवि कायम करना चाहती है। ऑटो के पीछे लगने वाले विज्ञापन के स्लोगन्स से ज्यादा ऑटो के मीटर में मौजूद मोदी अब आपको आकर्षित कर सकते हैं।

ऑटो में लगे इस मीटर को पहाड़गंज की नवरंग मीटर हाउस कंपनी ने तैयार किया है। मोदी के संदेशों की एक रिकॉर्डिड चिप इन मीटर्स के अंदर लगाई गयी है।

मोदी ऑटो की खास बात ये है कि जैसे ही आप ऑटो में बैठेंगे और ड्राइवर मीटर डाउन करेगा, तो उसमें मोदी की तस्वीर उभर कर सामने आएगी। इतना ही नहीं दिल्ली की जनता के लिए बनाये गये मोदी संदेश भी मीटर के जरिए आप से दिल्ली को साफ रखने की गुजारिश करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे हैं ये मोदी ऑटो

दिल्ली के अंदर मोदी के संदेशों से लैस मीटर लगे 2100 ऑटो रोजाना दौड़ रहे हैं। कंपनी के अधिकारी तरुण ने बताया कि इस तरह की सुविधा दिल्ली के ऑटो में जीपीएस होने की वजह से शुरु हुई है।

भारतीय मजदूर संघ की ऑटो इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी वाले मीटर्स की लोकप्रियता जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे-वैसे ऑटो ड्राइवर मोदी मैसेज वाले मीटर अपने ऑटो में लगवा रहे हैं।

40 साल के ऑटो रिक्शा चालक कहते हैं कि मैं बीजेपी का फॉलोअर नहीं हूं, लेकिन ये मीटर्स इतने आकर्षक है जो किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं इस वजह से मैने इस मीटर को लगवाया है। मीटर में गुडमॉर्निंग का संदेश लोगों को आकर्षित करता है।

कंपनी के अधिकारी तरुण कहते हैं कि भारत स्वच्छता अभियान एक बेहतर मुहिम है इस वजह है अभी इस तरह के मैसेज को इनमें रिकॉर्ड किया गया है। हम आने वाले समय में इनमें बदलाव करेंग।

वहीं दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के राजेन्द्र सोनी कहते हैं कहते हैं कि वो निर्वाचन आयोग को इस बात से अवगत कराएंगे कि इन मीटर्स की मदद से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें