फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल के घर में घुस पुरुष मित्र ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसमें एक मॉडल के पुरुष मित्र ने उसके घर में ही उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली के आश्रम इलाके में रहने वाली मॉडल को मारने वाले की पहचान प्रिंस के तौर पर हुई है जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।


पुलिस के मुताबिक प्रिंस ने कुछ महीने पहले नेहा नाम की इस मॉडल से चोरी-छुपे शादी की थी। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।


मॉडल नेहा के पेट और पीठ में गोली लगी है। फिलहाल वह अस्पताल में है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आमतौर पर नेहा अपने काम में सिलसिले में ज्यादातर दिल्ली से बाहर ही रहती है।

(फोटो व खबर साभार:टाइम्स ऑफ इंडिया)

गोली की आवाज से टूटी पिता की नींद

तीन महीने पहले ही नेहा अपने परिवार के साथ हरि नगर स्थित मकान में शिफ्ट हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक नेहा के पिता प्रदीप शर्मा ने बताया कि लगभग एक साल पहले नेहा और प्रिंस में दोस्‍ती हुई थी और इधर कुछ दिनों से वह नेहा के घर आता-जाता और ठहरता भी था।

शुक्रवार लगभग डेढ़ बजे रात उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब वह नेहा के कमरे में पहुंचे तो वहां चारों ओर खून बिखरा पड़ा था।


आरोपी प्रिंस फरार है। पुलिस घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि देर रात प्रिंस ऑटो रोकने की कोशिश कर रहा था।

क्यों नेहा को मारी गोली?

पूछने पर उसने बताया कि परिवार का एक सदस्य ‌बीमार है लेकिन जब वह नेहा को गोद में लेकर बाहर आया तो उसने देखा कि उसके शरीर से खून बह रहा है।

गंभीर हालत में नेहा के परिजन उसे लेकर सफदरगंज अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर रेफर ‌कर दिया गया। रविवार को नेहा की सर्जरी की जानी है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बारे में सुबह पांच बजे अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि नेहा और प्रिंस में किसी बात को लेकर बहस हुई जिसके बाद उसने नेहा पर गोली चला दी।
विज्ञापन

घर वालों से छुप कर की थी शादी

पुलिस को नेहा के कमरे से खून में सना उसका कपड़ा और शराब की बोतल और एक गिलास में पड़ी कुछ शराब भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक कुछ महीनों पहले प्रिंस ने एक मंदिर में नेहा से शादी की थी जिसके बारे में नेहा के घर वालों को नहीं पता था। प्रिंस दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में रहता है और उस पर पहले से चार मामले चल रहे हैं।

प्रिंस के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत सनलाइट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही प्रिंस की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापे भी मारे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें