फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद की महिमा करेंगी अक्षय के साथ काम

Wed, 16 Apr 2014 05:26 PM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस इंडिया कांटेस्ट में मिस स्टेनिंग का खिताब जीतने वाली शहर की मॉडल महिमा बक्शी जल्द ही फिल्मी दुनिया में भी अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगी। उनकी दो फिल्में आने वाली हैं।
विज्ञापन


हॉली-डे नाम की फिल्म से उनकी बॉलीवुड में एंट्री होगी। इसमें उनका साइड रोल है, जिसमें उनका किडनैप हो जाता है। उन्हें बचाने के लिए फिल्म में सोल्जर की भूमिका कर रहे अक्षय कुमार पहुंचते हैं। महिमा ने बताया कि इसमें उनका 15 मिनट का रोल है। मुख्य अदाकारा के रूप में सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया है। इस फिल्म को अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बनाया है।

विक्रम भट्ट की क्रिएचर थ्री डी नामक फिल्म में भी उनको रोल मिला है। बख्शी ने बताया कि इसमें उनका 45 मिनट का रोल है। अभी यह फिल्म बन रही है इसलिए इस बारे में ज्यादा बताया नहीं जा सकता। इसकी शूटिंग थ्रीडी कैमरे से हो रही है। महिमा ने बताया कि अब उनका टारगेट किसी न किसी फिल्म में लीड रोल करने का होगा।
विज्ञापन


महिमा ने उम्मीद जताई है कि इन दो फिल्मों के जरिए उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी। वह पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। वह ताज पैलेस में आयोजित इंटरनेशनल साउथ अफ्रीकन रैंप शो में हिस्सा ले चुकी हैं। वह एचआईवी पीड़ितों के लिए भी काम करती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें