फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोंडसी जेल में मिले दो मोबाइल, खुली पोल

Sun, 12 Jul 2015 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
भोंडसी जेल में फिर मोबाइल फोन मिले हैं। शुक्रवार रात को जेल में हुई जांच के दौरान दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में एक कैदी की जानकारी जेल प्रबंधन को मिल गई, जबकि दूसरा मोबाइल कौन उपयोग कर रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


पूरे मामले में भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब जेल के उप अधीक्षक रमेश कुमार ने बैरक में छापेमारी की। जांच में कैदी राजन ग्रोवर के पास एक मोबाइल फोन मिला, जबकि दूसरा मोबाइल लावारिस पाया गया।

मोबाइल फोन मिलने की सूचना के बाद जेल की कई बैरक में गहन जांच पड़ताल की गई। हालांकि इसके बाद कोई मोबाइल नहीं मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रबंधन ने भोंडसी थाना पुलिस में आरोपी कैदी के खिलाफ शिकायत दे दी।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भोंडसी थाना प्रभारी के मुताबिक दूसरा मोबाइल कौन उपयोग कर रहा था? आखिर मोबाइल जेल में कैदियों तक पहुंचे कैसे?
विज्ञापन


इन सभी पहलुओं को देखते हुए इन मोबाइन नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी कैदी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें