फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन और अंकित की हत्या का स्थान हुआ मैच, ताहिर की पिस्तौल जब्त

Thu, 04 Jun 2020 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
Ankit Sharma - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दाखिल चार्जशीट में पुलिस ने कहा कि ताहिर हुसैन की कॉल लोकेशन से उसके गलत इरादे का पता चलता है, जो जामा मस्जिद, मूंगा नगर, दिल्ली के पास पाई गई। यह वही स्थान था जहां अंकित शर्मा की 25 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे दंगाइयों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अंकित शर्मा की हत्या में इस्तेमाल चाकू और उसके खून से सने हत्यारे के कपड़े बरामद किए गए। अपराध में इस्तेमाल अन्य चाकू भी बरामद किया गया। अन्य मामले में आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की लाइसेंसी पिस्तौल भी जब्त की गई। पुलिस कहा कि जांच के दौरान बरामद चाकू और आरोपी के कपड़े मृतक के खून से मिलाने के लिए एफएसएल भेज दिये गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है।

आरोपपत्र में पुलिस ने कहा कि ताहिर हुसैन ने अपने समुदाय के लोगों को भड़काया। इसके बाद भीड़ हिंसक हो गई और भीड़ ने दुकानों को जलाना शुरू कर दिया। इस दौरान हिंदुओं पर पथराव किया और पेट्रोल बम फेंके तथा उनके घरों को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन


वीडियो ने खोला अंकित की हत्या का राज
पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान एक वीडियो मिला जिसमें लाल रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति दो अन्य व्यक्तियों के साथ दिखाई दिया और वे अंकित शर्मा के शव को चांद बाग पुलिया के पास नाले में फेंक रहे थे। हालांकि अंकित शर्मा के शव को नाले में फेंकते व्यक्तियों का चेहरा फुटेज में स्पष्ट नहीं है। इस वीडियो को नीरज कसाना नाम के व्यक्ति ने चांद बाग पुलिया से करीब 300 मीटर की दूरी से बनाया था। पुलिस ने दावा किया कि लाल रंग की एक शर्ट आरोपी हसीन की है।

ताहिर ने दंगे से पहले अपने परिवार को किया था सुरक्षित
आरोप पत्र में पुलिस ने कहा कि ताहिर हुसैन ने 24-25 फरवरी की रात अपने परिवार को चांदबाग से निकालकर मुस्तफाबाद स्थित अपने पुश्तैनी घर पहुंचा दिया था, लेकिन खुद वहीं रहा ताकि पूरी स्थिति पर नजर रख सके और अगले दिन हिंदुओं के खिलाफ मुस्लिमों के साथ खड़ा रह सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें