फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम मामले पर कोर्ट के फैसले से पहले मंडल में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर बंदिश

Thu, 24 Aug 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा बंद।
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर साध्वी यौन शोषण मामले में शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में फैसला आना है। फैसला विपरीत आने पर उनके अनुयायी कोई हंगामा न खड़ा कर दें, इसे लेकर गुरुग्राम मंडल के छह जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में सतर्कता बरती जा रही है। मंडलायुक्त सभी जिलों पर नजर रखे हैं। सभी जिलों में धारा-144 लागू कर दी गई है। 
विज्ञापन


इन जिलों में सभी मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवा को बंद रखा जाएगा। इस बाबत टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं। हालांकि ब्रॉडबैंड सेवा जारी रहेगा। डिग्री कॉलेज, बीएड कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी बंद रहेंगे। सिरसा, हिसार, पानीपत, चंडीगढ़, फतेहाबाद रूट की बसें बंद कर दी गई हैं। कुछ निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि सरकारी स्कूल खुले रहेंगे।

पुलिस ने गुरुग्राम शहर में दंगा निरोधक दस्ते तैनात कर दिए हैं। जवानों की 10 कंपनियां सुरक्षा में लगी हैं। जिले से सटे बॉर्डर पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। खुफिया विभाग और सीआईडी कर्मचारियों को विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार को छुट्टी रद्द करके वापस बुला लिया गया है। प्रशासन के कई अफसरों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया। जिलों के सभी थानों के लिए जिलाधीश विनय प्रताप ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगा दिए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बस स्टैंड और रेलवे के लिए अलग-अलग एक अधिकारी की ड्यूटी निगरानी के लिए लगाई गई है। 
विज्ञापन


दंगा निरोधक वाहन भी तैयार
शहर में शांतिपूर्ण माहौल होने के बावजूद पुलिस सतर्क है। पुलिस ने दंगा निरोधक वाहनों को भी तैयार कर लिया है। जिले में शांतिपूर्ण माहौल होने के चलते पैरा मिलेट्री फोर्स को नहीं बुलवाया गया है। पुलिस आयुक्त का कहना है कि जरूरत पड़ने पर इसे बुलवा लिया जाएगा। 

17 नाकों से रखी जा रही नजर
पुलिस ने जिले में 17 नाके लगाए हैं। इन पर पुलिसकर्मियों को रात के वक्त अधिक अलर्ट रहने को कहा गया है। आने-जाने वाले वाहनों पर खास नजर रखी जा रही है। एसीपी स्तर के अधिकारियों को समय-समय पर रिपोर्ट लेने को कहा गया है। पूरे जिले में 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग
सुरक्षा के मद्देनजर बस स्टैंड में भी पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। आने वाले यात्रियों के बैग चैक किए जा रहे थे। संदेह होने पर बस स्टैंड के बाहर भी गाड़ियों की जांच की जा रही थी। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

जिले में 1.5 लाख अनुयायी होने का अनुमान
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में डेरा सच्चा सौदा के डेढ़ लाख से अधिक अनुयायी हैं। 25 अगस्त को आने वाले अदालत के फैसले के चलते इन्होंने एकत्र होना शुरू कर दिया है। साउथ सिटी-2 में डेरा आश्रम में यह लोग एकत्र हो रहे हैं। आश्रम के जिम्मेदार लोग अनुयायियों को शांत रहने के लिए कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 50 हजार अनुयायाी गुरुग्राम से पंचकूला पहुंचकर डेरा डाल चुके हैं। गुरुवार देर शाम को गुरुग्राम व दिल्ली से करीब 70 हजार अन्य अनुयायियों के पंचकूला के लिए प्रस्थान करने की संभावना है।

गृह सचिव के आदेश पर गुरुग्राम मंडल के जिलों में मोबाइल इंटरनेट व एसएमएस सेवा बंद रहेगी। किसी तरह की अफवाह व्हाट्स ऐप, फेसबुक आदि के जरिये नहीं फैले, इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मंडल के सभी जिलों में स्थिति शांतिपूर्ण है। धारा-144 लागू कर दी गई है। 
- डॉ. डी सुरेश, मंडलायुक्त, गुरुग्राम मंडल

शहर में शांतिपूर्ण माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। प्रत्येक थाने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात हैं। पुलिस की 10 कंपनियां तैनात हैं और दंगा निरोधक दस्ते भी तैयार हैं। फिलहाल शहर में अर्धसैनिक बलों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

- संदीप खिरवार, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें