फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों को दौड़ाकर पीटा, केस दर्ज

Thu, 24 Aug 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दनकौर के जगनपुर गांव में बृहस्पतिवार को बैंक शाखा खोलने के लिए जमीन का सर्वे करने आए एक बैंक के 3 कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा। ग्रामीण प्राधिकरण के अतिरिक्त मुआवजा नहीं देने के कारण विरोध कर रहे थे। पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर 5 ग्रामीणों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बैंक ने बड़ी शाखा खोलने के लिए जमीन चिह्नित की थी। जमीन के सर्वे करने के लिए दिल्ली से बैंक ने अपने कर्मचारी अभिषेक दीक्षित, अशोक और नितिन को गांव में भेजा था। आरोप है कि जब बैंक कर्मचारियों के सर्वे करने आने की भनक लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। 

ॉइसके चलते ग्रामीणों और बैंक कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। दनकौर कोतवाल फरमूद अली का कहना है कि बैंक कर्मचारियों ने राजेंद्र, देवेंद्र, देशराज, नकुल और करतार के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें