फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएम खान को मिला शहीद का दर्जा, सरकार देगी एक करोड़ का सम्मान चेक

Tue, 14 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमएम खान के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनडीएमसी के कानून अधिकारी रहे एमएम खान की हत्या के मुद्दे पर सोमवार को विधानसभा में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से लाए गए एक प्रस्ताव को पास करखान को शहीद का दर्जा दिया गया और दो मिनट का मौन भी रखा गया। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा दिल्ली की पुलिस दिल्ली सरकार के अधीन नहीं है, अगर पुलिस उनके पास होती तो हत्यारे चाहे कोई भी होते उसे फांसी के फंदे तक पहुंचा देते। विधानसभा में चर्चा की शुरुआत दिल्ली कैंट से विधायक सुरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने भाजपा विधायक करण सिंह तंवर और सांसद महेश गिरी पर इसमामले में दबाव का आरोप लगाया। 

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि एमएम खान की बेटी ने उन्हें बताया कि उसके पापा को कई दिनों से धमकी मिल रही थी। विधायक अमानतुल्ला ने कहा कि खान के रिटायरमेंट के कुछ साल रह गए थे, लेकिन बेटी की पढ़ाई भी लोन से करवा रहे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चर्चा के दौरान विधानसभा में सिसकते रहे परिजन

केजरीवाल और सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
चार करोड़ रुपये रिश्वत का ऑफर दिया गया जो नहीं लिया तो 2 लाख रुपये लेकर कत्ल करा दिया गया। अमानतुल्ला ने कहा कि करण सिंह तंवर और महेश गिरी से पुलिस पूछताछ नहीं कर रही है क्योंकि वे गृहमंत्री के खास हैं। 

केजरीवाल ने सदन में बैठे परिजनों को कहा कि कोई तकलीफ हो उन्हें बताएं। शहीद का दर्जा देने वाली फाइल साइन हो गई है। नेता प्रतिपक्ष से कहा मंगलवार शाम को सचिवालय में सम्मान राशि का चैक सौंपेंगे, गृहमंत्री ने जो 25 लाख की घोषणा की थी, वो भी ले आइएगा।

चर्चा के दौरान सिसकते रहे परिजन
विस में एमएम खान की ईमानदारी पर चर्चा हो रही थी। सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर राजनीति का आरोप भी लगा रहा था। लेकिन इस दौरान उपराज्यपाल दीर्घा में बैठी एमएम खान की बेटियां और परिजन सिसक रहे थे। चर्चा में भावुक पहलू उठाए जाने पर वे कई बार फूट-फूटकर रोते भी नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें