सीएम आतिशी पर सांसद मनोज तिवारी का तंज
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा दिल्ली में सड़कों की स्थिति का निरीक्षण करने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कहा कि जो लोग 4.8 साल तक सोते रहे, वे अब दिखावा करने के लिए सड़कों पर आ रहे हैं।
आगे कहा कि आतिशी ने साबित कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से बेकार मुख्यमंत्री थे क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने कभी सड़कों का निरीक्षण नहीं किया। दिल्ली की जनता अब इन लोगों को हमेशा के लिए भेज देगी क्योंकि दिल्ली की जनता समझ गई है कि चुनाव के समय ये सब मीठी-मीठी बातें करते हैं और अच्छे कदम उठाते हैं। दिल्ली की जनता इन्हें सजा देगी।