फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ सीखना नहीं चाहते दिल्ली के विधायक

Fri, 12 Sep 2014 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से विधायकों की पाठशाला लगनी थी और दिल्ली सचिवालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दिल्ली अंडमान निकोबार द्वीप समूह सिविल सर्विसेज (दानिक्स) की क्लास होनी थी।
विज्ञापन


लेकिन खबर है कि शुक्रवार को होने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम में कोई विधायक नहीं पहुंचा। इसमें गिनती के मात्र 16 विधायक ही पहुंचे। जिससे साफ पता चलता है कि दिल्ली के विधायक सीखने, समझने में कोई रुचि नहीं रखते।

इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत विधानसभा सचिव के वेलकम एड्रेस से होनी थी। उसके बाद अध्यक्ष एमएस धीर का भाषण होना था।

वहीं, लोकसभा के पूर्व सेक्रेटरी जनरल जीसी मल्होत्रा विधायकों को विशेषाधिकार की जानकारी भी देने वाले थे। विधानसभा के पूर्व सचिव एसके शर्मा सदस्यों की भूमिका और उपलब्ध अवसर की जानकारी देते।
विज्ञापन


वहीं पूर्व सचिव पीएन मिश्रा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अधिनियम पर चर्चा करने वाले थे। इन सब कार्यक्रम के बावजूद विधायक विधानसभा पहुंचे ही नहीं।

दूसरी ओर दिल्ली सचिवालय में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पद्मभूषण लॉर्ड मेघनाथ देसाई अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने बताया कि आईएएस और दानिक्स अधिकारी किस तरह से भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में भागीदारी निभा सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें