फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, कहा दिल्ली-गुजरात मिलकर लड़ेंगे

Sun, 24 Jul 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं के साथ बदसलूकी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह जब आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गुस्सा ट्विटर पर दिखाई दिया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, मोदी जी ने आम आदमी पार्टी के एक और विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। 

केजरीवाल ने अगले ट्वीट में लिखा कि आनंदीबेन गुजरात में दलितों को झूठे केस में जेल भेजती हैं, मोदीजी दिल्ली वालों को झूठे केस में जेल भेजते हैं। दिल्ली गुजरात अब मिलकर लड़ेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

'अगले साल गुजरात के चुनाव परिणाम करेंगे आश्चर्यचकित'

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आनंदीबेन पटेल और भाजपा के खिलाफ काफी गुस्सा है। अगले साल गुजरात के चुनाव परिणाम सबको आश्चर्यचकित कर देंगे।

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के ऊना में दलित की पिटाई और हिंसा के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। 

रविवार सुबह ट्वीट किया कि दलित हमलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार चुप्पी से साबित होता है कि ये हमले भाजपा के शीर्ष नेताओं के सक्रिय सहयोग से हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें