अगले माह रिलीज होने वाली फिल्म ‘जीरो’ को लेकर दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सवाल उठाए हैं। कमेटी के अनुसार, फिल्म के प्रोमो में सिक्खों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
इसके खिलाफ कमेटी ने सोमवार को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और अन्य फिल्म निर्माताओं पर मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी है।
नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में शिकायत देने के बाद कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि उनको सिक्ख संगत से बहुत बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिस में आनंद एल. राय की निर्देशित फिल्म ‘जीरो’ के प्रोमो के कारण सिक्ख भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कही गई है।