फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने किसानों के लिए मुआवजे की मांग की, केंद्रीय कृषि मंत्री को सौंपा पत्र

Sun, 01 Jun 2025 09:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने मेरठ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे और कीट प्रकोप से फसल सुरक्षा के लिए प्रभावी उपायों की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्र के किसानों ने का मुआवजा दिलाने की मांग की है। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने रविवार को मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलीं। डॉ. मंजू शिवाच ने किसानों की समस्या से संबंधित पत्र केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री रविवार को मेरठ के दबथुवा स्थित इंटर कॉलेज में किसानों से संवाद करने पहुंचे थे। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने केंद्रीय कृषि मंत्री को बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के पतला और निवाड़ी समेत कई अन्य जगह पर आम व लीची के बाग है। बीती 21 मई को क्षेत्र में भारी वर्षा और तेज आंधी-तूफान आया था। इसके कारण आम और अन्य फलों की फसल को भारी क्षति पहुंची, जिसके चलते किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। 

विधायक ने मांग की प्रभावित क्षेत्र की फलों की फसल का संबंधित विभाग द्वारा सर्वेक्षण कराया जाए और उसी के आधार पर किसानों को उचित मुआवजा भी दिलाया जाए। इसके साथ ही विधायक ने केंद्रीय मंत्री से मांग की कि बढ़ते कीट प्रकोप के चलते किसानों की फसलों को बहुत नुकसान हो रहा है, इसलिए कृषि विभाग द्वारा फागिंग व अन्य कीट नियंत्रण उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, जिससे भविष्य में किसानों की फसल की रक्षा की जा सके। केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें