फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'लप्पू सा सचिन' कहने वाली मिथिलेश की बहन को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर बोला- परिणाम भुगतान पड़ेगा

Sun, 12 Jan 2025 06:13 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)

सार

भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी को गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी है। गीता भाटी  मिथिलेश भाटी की बड़ी बहन हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 
विज्ञापन
गीता भाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी को गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। गीता भाटी 'लप्पू सा सचिन... झींगुर सा लड़का' टाइटल से फेमस मिथिलेश भाटी की बड़ी बहन हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भाकियू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी गांव म्याना की रहने वाली हैं। गीता भाटी अपने परिवार के साथ काफी समय से रबूपुरा में रहती हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले कोतवाली रबूपुरा में गांव म्याना निवासी गैंगस्टर डिंपल शर्मा के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके चलते डिंपल शर्मा गीता भाटी से रंजिश रखता है। 

गीता भाटी का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 11:41 बजे उनके मोबाइल पर डिंपल शर्मा ने फोन किया था। उसने धमकी देते हुए कहा कि तूने मेरे खिलाफ थाने में शिकायत करके अच्छा नहीं किया। अब तुम्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। डिंपल शर्मा की धमकी के चलते गीता भाटी व उसका परिवार दहशत में है, जिसकी शिकायत गीता भाटी ने पुलिस से की है। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर के दर्ज कर लिया गया है, जिसकी गहनता के साथ जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें