फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टर का मसाला गिरा तो चार युवकों ने राजमिस्त्री की पीट-पीट कर मार डाला, आरोपियों में दो नाबालिग

Wed, 01 Jan 2020 08:57 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में बैठे चार युवकों ने पास ही निर्माणाधीन मकान से मसाला गिरने पर राजमिस्त्री की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पिटाई से राजमिस्त्री जब बेहोश हो गया तो एक आरोपी चाकू से वार कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


आसपास के लोग घायल राजमिस्त्री को अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार की है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों समेत चारों आरोपियों को दबोच लिया है।  

जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान जे जे कॉलोनी निवासी आसिफ उर्फ चिकना और अंकित के रूप में हुई है। वहीं, दो आरोपियों की उम्र 16 व 17 साल है। राजमिस्त्री की शिनाख्त बवाना जे जे कॉलोनी निवासी जसीम (22) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर अस्पताल से सूचना मिली कि एक राजमिस्त्री की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जसीम के शव को कब्जे में लिया। चश्मदीद दीपक ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ई-रिक्शा चालक है। दोपहर में वह जेजे कॉलोनी स्थित मदर डेयरी वाली गली में मोमोज खा रहा था। 
विज्ञापन

वहीं, जसीम एक निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर कर रहा था। प्लास्टर का मसाला खाली प्लॉट में बैठे चार युवकों पर गिर गया। इस पर वे तैश में आकर जसीम को गाली देने लगे और निर्माणाधीन मकान की छत पर पहुंच गए। 

चारों ने जसीम को एक कमरे में खींच लिया और कील लगे डंडे से पीटने लगे। जसीम माफी मांगता रहा, लेकिन वे लगातार उसे पीटते रहे।  बीच बचाव करने पर आरोपियों ने मकान मालिक गोल्डी और दीपक से भी हाथापाई की। 

वे कह रहे थे कि जसीम ने जान बुझकर उन पर मसाला गिराया है और वह उसकी जान ले लेंगे। जसीम बेसुध हो गया तो आरोपी आसिफ ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया और इसके बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने दीपक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें