फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद सांसद 'जनरल' लापता के लगे पोस्टर, 501 का इनाम देने पर विवाद, हुई फायरिंग

Wed, 01 Jan 2020 08:31 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांसद वीके सिंह के लापता होने के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री व गाजियाबाद सांसद वीके सिंह के लापता होने के पोस्टर लगाने वाले सपा नेता जीतू शर्मा व उसकेदो साथियों को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उक्त शहर में पोस्टर चिपकाने के बाद उक्त तीनों मंत्री के आवास पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से सांसद का पता पूछा। 
विज्ञापन


पता बताने पर 501 रुपये का इनाम देने पर उक्त तीनों की आवास पर मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद सपा नेता जीतू शर्मा ने हत्या की नीयत से गोली चला दी। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। सांसद आवास पर मौजूद कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सपा के पूर्व महानगर प्रवक्ता जीतू शर्मा ने मंगलवार शाम को शहर में सांसद लापता के विवादित पोस्टर चिपकाए थे। उसमें लिखा था कि लापता सांसद का पता देने वाले को 501 रुपये इनाम दिया जाएगा। पोस्टर चिपकाने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। 
विज्ञापन


खुद एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस के साथ जाकर पोस्टर हटवाए थे। पोस्टरों को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई थीं। इसके बाद देर शाम सामने आई घटना से सभी को चौंका दिया। पता लगा कि पोस्टर चिपकाने वाले सपा नेता ने मंत्री के आवास पर जाकर फायरिंग कर दी है।
विज्ञापन

इनाम देने की बात पर विवाद, गोली चलाई

शहर में पोस्टर चिपकाने के बाद जीतू शर्मा दो साथियों सेक्टर-23 संजयनगर निवासी शारिक व कर्पूरीपुरम गोविंदपुरम निवासी चेतन यादव के साथ मंत्री के आवास पर पहुंचे। वहां, दीपक राघव व कुलदीप मिले। आरोप है कि जीतू शर्मा ने उनसे कहा कि वह सांसद लापता के पोस्टर चिपकाकर आए हैं।

उन्हें सांसद का पता बताया जाए। पता बताने पर वह 501 रुपये इनाम देंगे। कहना है कि विरोध करने पर जीतू शर्मा ने तमंचे से दीपक राघव पर गोली चला दी और बाकी दोनों आरोपियों ने कुलदीप पर हमला किया। शोर-शराबा होने पर आवास से अन्य लोग आए तो आरोपी भाग गए।

ताबड़तोड़ दबिश, कुछ देर बाद ही तीनों गिरफ्तार
विवादित पोस्टर चिपकाने और फिर मंत्री के आवास पर गोली चलाने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। उक्त घटना में दीपक राघव ने तहरीर दी, जिसके आधार पर तीनों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जीतू शर्मा व उसके साथियों शारिक व चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर गोली चलाने में इस्तेमाल किए गए तमंचे के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें