फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दुर्लभ ब्रेन डिसऑर्डर को मानसिक बीमारी समझने की भूल पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। लोगों के व्यवहार में अचानक बदलाव को अक्सर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या मान लिया जाता है, लेकिन इसके पीछे दिमाग की एक दुर्लभ बीमारी भी हो सकती है। क्लूवर-ब्यूसी सिंड्रोम पर प्रकाशित नई स्टडी में शोधकर्ताओं ने पाया है कि इस बीमारी के कई लक्षण ऐसे हैं, जिन्हें सामान्यतः मनोरोग से जोड़कर देखा जाता है। इससे सही बीमारी की पहचान में देरी हो सकती है।





अध्ययन में दुनियाभर के 157 मरीजों के मामलों की समीक्षा की गई। शोध में अत्यधिक यौन इच्छा, जरूरत से ज्यादा खाना, भावनात्मक नियंत्रण में कमी और व्यवहार में असामान्य बदलाव जैसे लक्षण सबसे ज्यादा सामने आए। शोधकर्ताओं का कहना है कि बीमारी दुर्लभ होने के कारण कई बार मरीज लंबे समय तक सही निदान से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिंड्रोम आमतौर पर मस्तिष्क के टेम्पोरल लोब को नुकसान पहुंचने से जुड़ा होता है। ऐसे में मरीज के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें केवल मानसिक समस्या मानना उचित नहीं है। मानव व्यवहार एवं संबद्ध संस्थान के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि कई बार मरीज के व्यवहार में आए बदलाव को परिवार और डॉक्टर भी मानसिक बीमारी समझ लेते हैं। जबकि कुछ मामलों में इसके पीछे न्यूरोलॉजिकल कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें