फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन के पास लावारिस बच्चे ने उड़ाई पुलिस की नींद

Tue, 25 Apr 2017 10:41 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- दो थाना पुलिस इलाका तय करने में लगी रहीं 
राष्ट्रपति भवन के पास बच्चा लावारिस हालत में मिला
- दो थाना पुलिस इलाका तय करने में लगी रहीं       
पुरुषोत्तम वर्मा       
नई दिल्ली, 24 अप्रैल    
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति भवन के पास सोमवार दोपहर को एक नौ वर्षीय बच्चा लावारिस हालात में मिला है। बच्चा दो दिन पहले ही बिहार से आया था। खास बात ये है कि दो थाना पुलिस इलाका तय करने में लगी रहीं।
विज्ञापन


दोनों थाना पुलिस जिस जगह पर बच्चा मिला था उस जगह पर गईं और तब जाकर इलाका तय हुआ। आखिरकार बच्चे को उसके माता-पिता तक पहुंचाने का जिम्मा चाणक्यपुरी थाना पुलिस न अपने हाथ में लिया।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति भवन में रहने वाले कुछ लोग नौ वर्षीय बच्चे को लेकर सोमवार दोपहर को साउथ एवेन्यू थाने पहुंचे थे। बच्चा राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के पास लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला था।
विज्ञापन

आपस में भिड़ पड़ी दिल्ली पुलिस

- फोटो : अमर उजाला
बच्चे ने बताया कि वह दो दिन पहले ही बिहार से दिल्ली आया था और उसका नाना उसे पार्क में घुमाने लाया था। नाना पार्क में साइकिल से लेकर आया था। इसके बाद वह घूमता हुआ राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर-31 के पास आ गया।

यहां रहने वाले लोगों ने उसे साउथ एवेन्यू थाना पहुंचाया गया। साउथ एवेन्यू थाना पुलिस बच्चे को चाणक्यपुरी थाना लेकर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति भवन की दीवार व उसके अंदर रहने वाले लोग साउथ एवेन्यू थाना का इलाका पड़ता है।

राष्ट्रपति भवन के सामने वाला रोड चाणक्यपुरी थाना इलाके में आता है। इसके बाद दोनों थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से बच्चे के मिलने वाली जगह के बारे में पूछा गया। इसके बाद तय हुआ कि किस थाना इलाके को मामला है।
विज्ञापन

नहीं पड़ी पुलिस की उस पर नजर

- फोटो : अमर उजाला
मामला चाण्क्यपुरी थानाध्यक्ष के नोटिस में लाया गया तो उन्होंने अपनी थाना पुलिस को तुरंत जांच के आदेश दिए। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अगर बच्चे को उसका नाना साइकिल से घूमाने लाए है तो वह बच्चा का परिवार कहीं आस-पास के इलाके में रहता है।

बच्चे के माता-पिता को तलाश करने के लिए चाणक्यपुरी थाने की कई पुलिस टीम बनाई गई हैं। सोमवार देर शाम तक बच्चे के माता-पिता के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं लगा था।

खास बात ये है कि चिलचिलाती गर्मी में बच्चा राष्ट्रपति भवन की दीवार केपास घूमता रहा मगर पुलिस की उसकी पुलिस की उस पर नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें