फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर मिली गायब किशोरी, खुले कई राज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने पहले शक्ति पार्क एरिया से गायब हुई नाबालिग किशोरी को गुड़गांव पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास से बरामद कर लिया। गुड़गांव पुलिस की टीम ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो नाबालिग को जबरदस्ती अपने घर पर रख रहा था।
विज्ञापन


किशोरी की बरामदगी के बाद उसे गुड़गांव लाने के बाद उसका मेडिकल करा दिया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को शनिवार को पेश किया जाएगा।
 
22 नवंबर को मूलरूप से बिहार निवासी एक परिवार की 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में रहने वाला अशफाक बहला-फुसला ले गया था। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिगा को पहले लुधियाना ले गया, यहां दो दिन रखने के बाद उसे बिहार स्थित अपने नेपाल बॉर्डर स्थित रक्सौल गांव के पास ले गया।
विज्ञापन

शादीशुदा है आरोपी

जहां उसे अपने घर पर रखने लगा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहले से निकाह हो चुका है जिससे उसकी एक तीन साल की बच्ची भी है।

इस मामले में एसआई संजीव की टीम ने बिहार में उसके घर पर छापेमारी की। जहां से किशोरी को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी अशफाक को भी गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को गुड़गांव लौटी पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। जिसके बाद देरशाम उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनित कुमार ग्रोवर के समक्ष पेश किया। किशोरी का 164 के तहत बयान कराने के बाद आरोपी को शनिवार को पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें