फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शर्मनाक घटना में दो नामों को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात स्थित फार्म हाउस में रेव पार्टी का आयोजन कराने में दिल्ली के दो युवकों का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पार्टी के आयोजन में शामिल अन्य लोगों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, रेव पार्टी के आयोजन में दिल्ली के अभिषेक और वैभव की भूमिका सामने आई है। दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए मेवात पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कई ठिकानों पर दबिश भी दिया है।

हालांकि, फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों के ठिकाने पर दबिश देने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद कई और खुलासे हो सकते है।
विज्ञापन


बता दें कि  क्रिसमस की पूर्व रात्रि पर मेवात के गांव अकबरपुर-बिस्सर स्थित तिवारी फार्म हाउस में  छापेमारी कर 44 युवक-युवतियों को रेव पार्टी करते हुए पकड़ा गया था।

पुलिस और नार्कोटिक्स विभाग  ने यह कार्रवाई की। यहां कई युवक नशे में पूरी तरह धुत मिले। उनके पास से नशीले पदार्थ भी पाए गए थे।

दो को जेल बाकी को बेल

फार्म हाऊस में रेव पार्टी करते पकड़े गए आठ आरोपियों को शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां से दो युवकों  अलवीर और लोकेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत भोंडसी जेल भेज दिया गया। जबकि, अन्य युवकों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इससे पहले मेवात एसपी बलवान सिंह राणा के कार्यालय में सभी आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। आरोपियों की पहचान दिल्ली रजौरी गार्डन निवासी मोहित, गुवाहाटी असम निवासी अलवीर, मेरठ यूपी निवासी आदित्य, गाजियाबाद निवासी यरावल, दिल्ली मॉडल टाउन निवासी करणदेव के रूप में हुई है।

जांच में लोकेश के पास से तीन ग्राम मेटासीन व पीटासीन के अलावा मोहित के पास से गांजा और अलवी समेत अन्य लोगों के पास से भी नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

खंगाले जा रहे मोबाइल और व्हॉट्स एप

पूरे मामले की जांच कर रहे तावडू थाना प्रभारी प्रतीक सिंह के मुताबिक पकड़े गए लोगों के मोबाइल और व्हॉट्स एप खंगाले जा रहे है। इस मामले में कई और लोगों के जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।
 
गौरतलब है कि क्रिममस की पूर्व रात्रि पर मेवात के अकबरपुर-बिस्सर गांव स्थित तिवारी फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी की सूचना के बाद दिल्ली नार्कोटिक्स और गुड़गांव पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद फार्म हाउस में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नशे के सामान समेत 40 लोगों को हिरासत में लिया था जिसमें चार लड़कियां भी शामिल थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी दिल्ली के रहने वाले है और यहां पार्टी के लिए आए थे। रेव पार्टी के खुलासे के बाद गुरूवार को मेवात पुलिस ने जांच कार्रवाई को तेज करते हुए फार्म हाउस संचालक अशोक तिवारी समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें