दिल्ली में एक बार फिर पुलिस की नाकामी सामने आई है। शनिवार को गायब हुए एक पांच साल के बच्चे का शव शुक्रवार सुबह गोकुलपुरी के एक नाले में मिला।
परिवार वालों के अनुसार शनिवार को बच्चे को किडनैप किया गया था तब उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी थी। लेकिन पुलिस बच्चे को ढूंढने में नाकाम रही।
पढ़ें: तिहाड़ जेल में कैदी ने लगाई फांसी
बच्चे के पिता एक बिजनेसमैन हैं। उनके अनुसार उनके बेटे वाशू को किडनैप कर कुछ लोग उनसे पैसे ऐठने चाह रहे थे। इस बात की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस बच्चे को ढूंढने में नाकाम रही।
शुक्रवार सुबह गोकुलपुरी के एक नाले में बच्चे के शव मिलने से परिवार वालों को गहरा झटका लगा है। बच्चे की मौत से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।