फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस टीन यूनिवर्स-2017 सृष्टि कौर बोलीं-शिद्दत से चाहने पर सब कुछ मुमकिन

Tue, 09 May 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सृष्टि कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसी भी चीज को शिद्दत से चाहा जाए तो पूरी कायनात उसको हमसे मिलाने की कोशिश करती है। मेरा ये ख्वाब था कि मैं मिस यूनिवर्स का खिताब जीतूं।
विज्ञापन


इसके लिए मैंने बहुत मेहनत भी की। मेरी शिद्दत की वजह से कोशिश कामयाब रही। मैंने मिस टीन यूनिवर्स का खिताब जीता है। ये बात मिस टीन यूनिवर्स-2017 सृष्टि कौर ने कही। 

सोमवार को सृष्टि कौर सेक्टर-16ए स्थित मारवाह स्टूडियो में 95वें बैच की ओपनिंग पर आई थीं। उन्होंने छात्रों को बताया कि शुरू से ही मैं सुष्मिता सेन की मुस्कराहट और उनके बात करने के तरीके से प्रभावित रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा पीढ़ी ज्यादा समझदार

सृष्टि कौर - फोटो : अमर उजाला
वहीं क्रिकेटर युवराज सिंह ने प्रेरित हूं। उन्होंने देश के लिए वर्ल्ड कप जीता और अपनी जिंदगी की जंग भी जीती। अब मैं कैंसर पीड़ितों के लिए भी काम करना चाहती हूं।

इस अवसर पर संदीप मारवाह ने कहा कि बड़ी खुशी होती जब छोटी जगह से निकलकर इंसान बड़ा बन जाता है। सृष्टि ने मुझे इस चीज का एहसास भी दिलाया कि आज की युवा पीढ़ी हमसे कहीं ज्यादा समझदार है। इस अवसर पर संगम कला ग्रुप ने रंगारंग कार्यक्रम भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें