राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून की प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड से एकमात्र हल्द्वानी के तेजस भट्ट का चयन हुआ है। इस परीक्षा में देश में चौथी रैंक हासिल कर तेजस ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।
दिसंबर में हुई लिखित परीक्षा और अप्रैल में हुए साक्षात्कार में उत्तराखंड के 350 बच्चे शामिल हुए थे। तेजस बीरशिवा स्कूल में आठवीं का छात्र है। बता दें कि आरआइएमसी हर छह महीने में देशभर में राज्यवार प्रवेश परीक्षा आयोजित कराता है। इसमें 11 से 13 साल तक के बच्चे आवेदन करते हैं।
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद उत्तर प्रदेश से तीन और अन्य राज्यों में से सिर्फ एक-एक छात्र का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थी को देश के एकमात्र राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में आठवीं कक्षा में प्रवेश देकर एनडीए की तैयारी कराई जाती है।