फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आर्मी बस से हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
-हादसे में एक डिलीवरी वैन चालक हुआ था मामूली रूप से घायल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजेंद्र नगर इलाके में आर्मी बस से जुड़े सड़क हादसे को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें कई वाहनों के चपेट में आने और कई लोगों के घायल होने की बात कही गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना मामूली है और इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।
मध्य जिला डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3.30 बजे मंदिर मार्ग गोलचक्कर के पास एक डिलीवरी वैन और बीएसएफ की बस के बीच हल्की टक्कर हुई। इसमें डिलीवरी वैन चालक को मामूली चोट लगी, जिसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आर्मी बस और कई वाहनों के टकराने संबंधी सोशल मीडिया में वायरल दावों का खंडन करते हुए लोगों से अपील की कि बिना सत्यापन के भ्रामक सूचना न फैलाएं। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें