फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टा पर मिला मॉन्स्टर मोनू: पहले कार में लूटी अस्मत, फिर लड़की से घरवालों को खिलवाई दवा; दोबारा की दरिंदगी

Thu, 02 Feb 2023 06:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता को मिलने के लिए बुला लिया। उसके बाद बंदूक दिखाकर गाड़ी में बिठा लिया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

इस दौरान उसके फोटो ले लिए और ब्लैकमेल कर दोबारा दुष्कर्म किया। पिता ने किशोरी को गुमसुम देखकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के अनुसार, होडल थाना अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी कई दिनों गुमसुम रहती थी। उसने कारण पूछा तो वह रोने लगी। 

उसने बताया कि बीते साल 25 नवंबर को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती गांव नांगलजाट निवासी मोनू से हो गई। मोनू ने दोस्ती बढ़ाने के नाम पर उसका फोन नंबर ले लिया। 

14 जनवरी को मोनू ने उस पर दबाव डालकर घर से बाहर मिलने के लिए बुला लिया। मोनू के साथ गाड़ी में उसका दोस्त दीपक भी था। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उसे गाड़ी में बिठा लिया। दोनों उसे नई अनाज मंडी के समीप ले जाकर मोनू ने उसके फोटो ले लिए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। 
विज्ञापन

23 जनवरी की रात करीब साढे आठ बजे मोनू ने उसे घर से बाहर बुलाया और नींद की गोलियां देकर घरवालों को खिलाने की धमकी दी। उसके साथ गाड़ी में दीपक व एक अन्य युवक था। उसके डर के कारण घरवालों को गोली खिला दी। मोनू करीब पौने 12 बजे बाइक पर सवार होकर आया और उसे एक कमरे पर ले गया। जहां दीपक पहले से मौजूद था। मोनू ने कमरे पर भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें