फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 29 लाख से भरे दो एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश

Wed, 20 Mar 2019 03:29 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तम नगर के नवादा मेट्रो स्टेशन के पास कॉरपोरेशन बैंक के दो एटीएम बदमाश उखाड़कर ले गए। दोनों एटीएम में करीब 29 लाख रुपये थे। बैंक अधिकारियों की शिकायत पर उत्तम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच में पता चला कि सोमवार देर रात बदमाशों ने एटीएम में घुसने के बाद सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया और उसके बाद उसे तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नवादा मेट्रो स्टेशन के पास कॉरपोरेशन बैंक है। बैंक के बगल में ही दो एटीएम हैं। मंगलवार सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्हें एटीएम बूथ का शीशा टूटा मिला और भीतर लगी दोनों एटीएम गायब थे। पुलिस को आशंका है कि बदमाश किसी वाहन से आए होंगे।

पुलिस ने बैंक अधिकारियों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर उनकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस को इस मामले में कुछ सुराग मिला है। इस तरह की वारदात में शामिल रहे बदमाशों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर ने अपनी शिकायत में कहा कि सुरक्षा गार्ड रात 9 बजे एटीएम का शटर गिरा देता है लेकिन सोमवार की रात वह भूल गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस वारदात में बैंककर्मियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। गार्ड पर संदेह है कि वह शटर गिराना कैसे भूल गया। जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें