फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Delhi: शराब पीने से मना करना महिला को पड़ा भारी, बदमाशों ने बेटे की चाकू मारकर ले ली जान; गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 10:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में महिला ने बदमाशों को शराब पीने से मना किया तो बदमाशों ने उसके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम जिले के जहांगीरपुरी इलाके में एक महिला ने बदमाशों को शराब पीने से मना किया तो बदमाशों ने उसके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ गट्टू और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 19 साल के प्रकाश उर्फ कलवा के रूप में हुई है। वह सी ब्लॉक जहांगीरपुरी इलाके में परिवार के साथ रहता था। जहांगीरपुरी पुलिस को बृहस्पतिवार को प्रकाश को चाकू मारे जाने की पीसीआर कॉल मिली थी। प्रकाश को खून से लथपथ हालत में देखकर उसको तुरंत नजदीक के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बीच प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया। आरोपी कृष्ण और नाबालिग के ठिकानों पर छापे मारकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रकाश की मां ने बुधवार को दोनों को शराब पीते से रोका था और  दोनों को वहां से भगा  दिया था। आरोपी इसका बदला लेना चाहते थे। बृहस्पतिवार को प्रकाश अकेला दिखाई दिया। दोनों आरोपियों ने प्रकाश का पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद चाकू घोंप दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से उनके पूर्व के अपराध की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें