फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बदमाशों ने किया अमानवीय काम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के महेंद्रा पार्क थाना इलाके में बदमाशों का अमानवीय कृत्य सामने आया है। लूटपाट के दौरान एक युवक की जेब में महज सात रुपये मिलने पर गुस्साए बदमाशों ने उसके संवेदनशील अंग में मूली डाल दी और वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट और कुकर्म का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित 37 वर्षीय युवक मादीपुर इलाके में रहता है और सुलभ शौचालय पर काम करता है। 5 मार्च को युवक आजादपुर फलमंडी आया था।

वहां दो युवकों ने उसे पीछे से पकड़ लिया। कुछ दूर आगे जाने पर बदमाशों के दो और सहयोगी मिले। सभी पीड़ित को रेलवे लाइन के पास ले गए, जहां युवक की जेब की तलाशी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन

और जेब में सात रुपये देखकर चढ़ गया उनका पारा

उसकी जेब से सिर्फ सात रुपये मिले। इससे बदमाशों ने उसे गाली देनी शुरू कर दी। उन्होंने चाकू के बल पर पीड़ित के कपड़े उतरवा दिए और उसके संवेदनशील अंग में मूली डाल दी। वारदात के बाद बदमाशों ने पीड़ित को वहां से भगा दिया।

पीड़ित ने अपने एक दोस्त को फोन कर बुलाया और सारी बातें बताई। दोस्त पीड़ित को लेकर लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़ित के बताए हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें