फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 50 लाख का इंतजाम नहीं किया तो मार डालेंगे...बदमाशों ने गोलीबारी कर दुकान में फेंकी पर्ची, CCTV में कैद

Mon, 10 Oct 2022 08:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बाइक से आए बदमाशों ने दुकान के बाहर गोलीबारी की। इसके बाद दुकान के अंदर पर्ची फेंककर फरार हो गए। दरियापुर में बेखौफ बदमाशों ने दुकानदार से 50 लाख की रंगदारी मांगी है। 
विज्ञापन
फायरिंग करता बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी बाहरी जिला के दरियापुर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक किराने की दुकान पर हवा में गोली चलाई और पर्ची फेंककर फरार हो गया। पर्ची के जरिए दुकानदार से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर बवाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गोलीबारी करने वाले बदमाश की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दरियापुर में रहने शख्स का गांव के मुख्य मार्ग पर किराने की दुकान है। शनिवार दोपहर दो बाइक सवार बदमाश उनकी दुकान के बाहर आए। एक बदमाश बाइक से उतरकर दुकान की तरफ बढ़ा और जेब से पिस्टल निकालकर हवा में एक गोली चला दी। फिर दूसरी गोली चलाने के बाद बदमाश दुकान के भीतर घुस गया। 

उसके कुछ देर बाद वह बाहर निकला और दोनों बाइक से फरार हो गए। दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान दो खोखे मिले। पुलिस सूत्रों की माने तो दुकानदार ने पुलिस को बदमाश के दिए एक पर्ची को सौंपा है। जिसमें दुकानदार से 50 लाख की रंगदारी देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


पैसे का इंतजाम नहीं करने पर दुकानदार की हत्या करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पूरी घटना कैद हो चुकी है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में कर लिया है। फुटेज में दिख रहे बदमाशों की पहचान करने के लिए पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें