अंशुल उर्फ मोनू ने बताया कि वह सरपंच कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। भट्टा कॉलोनी स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। 10 मई की रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हीरा, विष्णु, अमित आदि सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। आरोपियों ने उन्हें रोककर वेतन मिलने की बात पूछते हुए पार्टी मांगी।
उन्होंने पार्टी देने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने पीड़ित के सिर पर बीयर की बोतल मार दी और घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने युवक को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।