नवनीत ने पुलिस को बताया कि उन्हें पैसे की जरूरत थी। इस दौरान उन्हें चांदनी चौक में एक सियाज कार की डिग्गी में चार लोगों को तीन भारी बैग रखते देखा। उसके बाद वह अपने साथियों के साथ कार का पीछा करने लगे।
रोहिणी सेक्टर 24 के पास उसने अपनी स्कूटी से कार को ओवरटेक किया और चालक से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उनके साथी भी मौके पर पहुंच गए। साहिल ने पत्थर से दरवाजे का शीशा तोड़ा और कार की डिग्गी खोली। अन्य साथियों ने डिग्गी से बैग निकाल कर सभी भाग गए। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और मोटरसाइकिल को लावारिस छोड़कर लूटे गए पैसे को अपनी स्विफ्ट कार में बांट लिया।
फिर सभी सभी फरार हो गए। नवनीत से सभी साथी को 32-32 लाख रुपये देने के बाद बाकी रकम अपने पास रख लिया। पुलिस ने सभी बदमाशों के पास से 1.80,73,500 रुपये बरामद कर लिया। पुलिस बाकी रकम बरामद करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपक दो मामलों में वांछित है। जबकि लूट के एक मामले में वह पैरोल पर जेल से निकला था। दीपक दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर चुका है और कई कारोबार में हाथ आजमाने के बाद 2018 से बेरोजगार था। शान मोहम्मद की दीपक से जेल में मुलाकात हुई थी। उस पर लक्ष्मीनगर में वाहन चोरी का एक मामला दर्ज है। नवनीत गुड़गांव में आयुर्वेदिक सौंदर्य सलाहकार के रूप में काम करता था। उस पर पहले से पांच मामले दर्ज हैं।