फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: झगड़े के दौरान बदमाश ने एएसआई के पेट में घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 11 Apr 2025 08:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक अज्ञात बदमाश ने झगड़े के दौरान एएसआई के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार शाम एक अज्ञात बदमाश ने झगड़े के दौरान दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के पेट में चाकू घोंपकर घायल कर दिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया है। पीड़ित एएसआई की पहचान प्रेमपाल के रूप में हुई है। वह उत्तर पूर्वी जिला के पीसीआर में तैनात हैं।

विज्ञापन


घटना के समय पीड़ित आजादपुर गांव स्थित अपने घर के पास थे। प्रेमपाल ने खुद ही फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। 

उत्तरी पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि पीड़ित एएसआई का अभी बयान नहीं हुआ है। इसलिए झगड़े के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस बदमाश की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें