पुलिस ने उस नंबर से किए गए फोन नंबरों की जांच की तो पता चला कि मोबाइल को सेक्टर 29 निवासी तरुण इस्तेमाल करता है। बाइक भी विजय नगर इलाके से चोरी पाई गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को बदमाश तरुण को रोहिणी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि उसे रक्षाबंधन पर अपनी बहन को इलेक्ट्रिक स्कूटी उपहार में देनी थी, इसके लिए वह आपराधिक वारदातें कर पैसा जुटा रहा था। जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि तरुण अमन विहार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले से लूटपाट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के दस मामले दर्ज हैं।