फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले ने थाने में महिला कर्मचारी से किया दुर्व्यहार

Fri, 13 Mar 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी से गलत तरीके से बातचीत करने की शिकायत पर इंस्पेक्टर जीआरपी ने सबइंस्पेक्टर की क्लास ली और भविष्य में ऐसी बात न होने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


दरअसर शुक्रवार को जीआरपी के नए पुलिस अधीक्षक को आना था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ पाए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बल्लभगढ़, पलवल और होडल में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तलब कर उनसे मीटिंग ली और कानून व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए।

इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी ने शिकायत दी कि थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पोरस कुमार उनसे गलत तरीके से बात करते हैं। इनका व्यवहार ठीक नहीं है।

इस पर इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर को तलब किया और पूछताछ करते हुए भविष्य में ऐसी बात न होने की चेतावनी दी। पूछे गए सवाल पर थाना प्रभारी ने कहा कि यह विभागीय मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को उचित व्यवहार करने को कहा गया है।  उन्होंने बताया कि क्राइम मीटिंग में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेनों में हरहाल में घटनाओं को रोकने पर जोर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें