फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सिगरेट के लिए बहा खून: नाबालिगों ने पार्क में बैठे शख्स से मांगे 10 रुपये, न देने पर चाकू से गोदा

Sat, 02 Nov 2024 04:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर भागे दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। पीड़ित की पहचान रामबचन के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल टाउन के आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास सिगरेट के लिए दस रुपये नहीं देने पर नाबालिगों ने एक शख्स पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान रामबचन के रूप में हुई है। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर भागे दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


रामबचन (50) मूलत: बक्सर बिहार के रहने वाले हैं। वह आजादपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। शुक्रवार रात वह आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पार्क में बैठे थे। इसी दौरान दो नाबालिग इनके पास आए। दोनों इनसे सिगरेट खरीदने के लिए 10 रुपये मांगने लगे। पीड़ित ने पैसे देने से मना कर दिया। बावजूद नाबालिग इनसे पैसे मांगते रहे। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एक नाबालिग को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों वहां से चले गए।

कुछ देर बाद दोनों नाबालिग फिर से पीड़ित के पास पहुंचे। इस बार एक के हाथ में चाकू था। वहां पहुंचते ही नाबालिग ने पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला करने के बाद दोनों नाबालिग वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामबचन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उनके शरीर पर चाकू के तीन घाव हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित की हालत में सुधार है। पुलिस ने इनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद वारदात में शामिल नाबालिगों की पहचान कर ली। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटे बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें