एलजी वीके सक्सेना और सीएम आतिशी
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि एक नवंबर तक प्रदूषण से निपटने के लिए मार्शल को नियुक्त करने के लिए कहा था। इससे संबंधित फाइल अभी तक नहीं पहुंची।
राजभवन से जारी चिट्ठी में उपराज्यपाल ने कहा कि पिछली 24 नवंबर को को मैंने आने वाली दिवाली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर आपको पत्र लिख कर सीडीवीएस और बस मार्शलों की एक नवम्बर से बहाली सुनिश्चित करने को कहा था। साथ ही उनके नियमित करने का प्रस्ताव तैयार कर भेजने का सुझाव भी दिया था।
आगे कहा कि इस बावत आपकी पार्टी और नेताओं द्वारा काफी अवांछित राजनीति की गई और नेता विपक्ष सहित आप भी मुझसे मिली थीं। अफसोस की बात है कि अब तक इस सम्बन्ध में सरकार से मुझे कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
आगे लिखा कि आप इस मामले को त्वरित रूप से संबोधित करें और विधिपूर्वक सम्बंधित अधिकारियों को इनकी बहाली का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दें। बेशक इसका श्रेय आप अथवा आपके नेता लेने की राजनीति करते रहें। लेकिन इन गरीब और परेशान लोगों के कल्याण सम्बन्धी निर्णय में अब और विलम्ब किसी भी तरह से उचित नहीं होगा।