रविवार दोपहर को निखिल अपने पिता से 100 रुपये लेकर प्रैक्टिकल का सामान लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसने गोलगप्पे खाए। इसके बाद वह प्रेम नगर में आरोपियों की गली में पहुंच गया। वहां वह आरोपियों के घर के नीचे बैठा हुआ था, उसी दौरान दोनों उससे झगड़ा करने लगे। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने उसे चाकू मारा और फरार हो गए।
निखिल को कलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को वहीं से उसकी मौत की सूचना मिली। फौरन पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
नबी करीम थाना पुलिस को पता चला कि वारदात में दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने रविवार देर रात को दोनों को नबी करीम इलाके से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।