जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने इलाके की छाछी बिल्डिंग के पास छोले भठूरे खाए। बाद में तीनों घूमने निकल पड़े। गीता कॉलोनी थाने के पास सुबह करीब करीब पौने आठ बजे आरोपियों ने रेहड़ी वाले को टक्कर मारने के बाद एक महिला सफाईकर्मी को टक्कर मारी।
बाद में तीन अन्य लोगों को टक्कर मारने के बाद भीड़ ने लड़के को पकड़ा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है और कार कब्जे में ली है। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायलों का डॉ. हेडगेवार अस्पताल में ले जाया गया है।