फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पुणे हिट एंड रन जैसा मामला: मौज-मस्ती पर निकले नाबालिग ने पांच लोगों को टक्कर मारी, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 29 Jun 2024 12:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

भीड़ ने आरोपी लड़के को पकड़ा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है औ कार कब्जे में ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे हिट एंड रन मामला की दर्दनाक यादें पुरानी हुई नहीं थीं कि अब दिल्ली में वैसा ही मामला सामने आया है। देश की राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने निकले 16 साल के नाबालिग ने अपने पिता की बलेनो कार से एक के बाद एक करीब पांच लोगों को टक्कर मारी, आरोपी सुबह करीब सात बजे पिता की गाड़ी लेकर निकला था। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने इलाके की छाछी बिल्डिंग के पास छोले भठूरे खाए। बाद में तीनों घूमने निकल पड़े। गीता कॉलोनी थाने के पास सुबह करीब करीब पौने आठ बजे आरोपियों ने रेहड़ी वाले को टक्कर मारने के बाद एक महिला सफाईकर्मी को टक्कर मारी।
विज्ञापन

बाद में तीन अन्य लोगों को टक्कर मारने के बाद भीड़ ने लड़के को पकड़ा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है और कार कब्जे में ली है। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायलों का डॉ. हेडगेवार अस्पताल में ले जाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें