फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

Wed, 05 Aug 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर कस्बे में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर जेवर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जेवर के मोहल्ला काजीवाड़ा में एक पड़ोसी पर नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) को शादी का झांसा  देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। थाना जेवर में दी गई शिकायत के अनुसार 20 जुलाई को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर आपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।

आरोपी ने घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने दोबारा किशोरी से संबध बनाने का दबाव बनाने लगा तो परेशान किशोरी ने परिजनों को बात का खुलासा कर दिया, जिसके बाद पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इरफान के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें